हाइकोर्ट के फैसले से शिक्षकों में खुशी

सासाराम शहर : राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक बुधवार को स्थानीय रोजा पार्क में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री जगन्नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह ने किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के डीपीइ कोर्स […]

सासाराम शहर : राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक बुधवार को स्थानीय रोजा पार्क में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व महामंत्री जगन्नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह ने किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के डीपीइ कोर्स पर लगे ग्रहण को उच्च न्यायालय ने समाप्त कर दिया है.
उन्होंने बताया कि डीपीइ से संबंधित मामले को सुनवाई के उपरांत पटना हाइ कोर्ट ने याचिकाकर्ता के दावे को खारिज करते हुए डीपीइ कोर्स के संबंध में हाइ कोर्ट का निर्माण शिक्षकों के पक्ष में आते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. एक दूसरे को मिठाई खिला खुशियां मनायी. शिक्षकों ने हाइ कोर्ट के फैसले का सराहना करते हुए बधाई दी. खुशी मनानेवालों में संजय कुमार, राकेश कुमार सिंह, उदय पाल, अनिल कुमार वर्मा, चंद्रदेव कुमार, वृज बिहारी, अमृष कुमार, लालजीत सिंह, अखिलेश कुमार आजाद, मनीष कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >