बिजली नहीं मिली तो रौनक फीकी

सासाराम सदर : त्योहार के दिनों में भी बिजली अपना खेल दिखाने में पीछे नहीं है. कभी उजाला, तो कभी अंधेरा. बिजली के आंखमिचौनी से लोग त्रस्त है. 24 घंटे में करीब चार-पांच घंटे ही बिजली अपनी सेवा दे रही है. इस समय नवरात्र व मुहर्रम जैसे पर्व भी चल रहे हैं. सभी लोगों को […]

सासाराम सदर : त्योहार के दिनों में भी बिजली अपना खेल दिखाने में पीछे नहीं है. कभी उजाला, तो कभी अंधेरा. बिजली के आंखमिचौनी से लोग त्रस्त है. 24 घंटे में करीब चार-पांच घंटे ही बिजली अपनी सेवा दे रही है. इस समय नवरात्र व मुहर्रम जैसे पर्व भी चल रहे हैं. सभी लोगों को कमोबेश बिजली की अधिक जरूरत होती है. दशहरा को लेकर लोगों में अति उत्साह दिख रहा है़
हर कोई धूमधाम से दशहरा मनाने में लगा है. पूजा कमेटियों की तरफ से जिस जगह पर हमेशा अंधेरा रहता था वहां भी उजाले की व्यवस्था की जा रही है. पंडालों की बनावट व सजावट से ले कर शहर के गली कूचों में रोशनी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है. परंतु, बिजली विभाग इन व्यवस्थाओं पर पानी न फेर दे रहा है. लोगों को आशंका में है कि बिजली की आंखमिचौनी कहीं दशहरे को किरकिरी न कर दे.
यहां अधिक दिक्कत
शहर के दर्जनों मुहल्लों में बिजली की वजह से अंधेरा रह रहा है़ बिजली की कमी रहने से विशेष तौर पर स्कूली बच्चों, कोचिंग करनेवाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. बौलिया रोड, जगजीवन आश्रम, कैलाश नगर, न्यू एरिया, राधा संत कॉलोनी आदि मुहल्लों में बिजली के इस आंखमिचौनी से लोग अधिक त्रस्त है.
शहर में दशहरा काफी हर्षोल्लास से मनाया ज रहा है. ऐसे में बिजली नहीं रहने से काफी निराशा व परेशानी हो रही है.
मंटू सिंह, बौलिया रोड
इस मौसम में बिजली कटना काफी दुखदायी है. गरमी से बेहाल, घर में बिजली नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है.
राज किशोर न्यू एरिया
दशहरे के अवसर पर बिजली को 24 घंटे देना चाहिए, ताकि शहर व ग्रामीण क्षेत्र भी जगमगाता रहे.
पुष्पा देवी, कैलास नगर
नहीं काटी जा रही बिजली, दूर होगी शिकायत
बिजली काटी नहीं जा रही है. तार व जंपर खराब होने के कारण कुछ देर के लिए बिजली काटी जाती है. जिससे शटडाउन ले कर उस की मरम्मत हो सके. शीघ्र ही इस शिकायत को दूर कर दिया जायेगा.
डीएन सिंह, कनीय विद्युत अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >