कॉलोनी में बिजली की समस्या जल्द होगी दूर

डीएम की पहल पर विभागीय अधिकारी बना रहे रोहतास उद्योग समूह की काॅलानी के लिए रणनीति सरकारी राजस्व में होगा इजाफा, विभाग ने सर्वे कार्य किया पूरा डेहरी कार्यालय : रोहतास उद्योग समूह की डालमियानगर स्थित कॉलोनी में रहनेवाले लोगों काे मूलभूत सुविधाओं में से एक अपने र्क्वाटर में लगे मीटर से बिजली मिलने का […]

डीएम की पहल पर विभागीय अधिकारी बना रहे रोहतास उद्योग समूह की काॅलानी के लिए रणनीति
सरकारी राजस्व में होगा इजाफा, विभाग ने सर्वे कार्य किया पूरा
डेहरी कार्यालय : रोहतास उद्योग समूह की डालमियानगर स्थित कॉलोनी में रहनेवाले लोगों काे मूलभूत सुविधाओं में से एक अपने र्क्वाटर में लगे मीटर से बिजली मिलने का सपना जल्द पूरा होता दिख रहा है. वर्ष 1995 से ही बिजली के अपना कनेक्शन के लिए तरस रहे लोगों के अच्छे दिन बहुत जल्द आनेवाले है.
बिजली विभाग के वर्तमान में यहां कार्यरत अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए दिखाई जा रही तत्परता के बाद यहां के निवासियों को अब यह लगने लगा है कि बिजली के मामले में कॉलोनी का हर हिस्सा अब चकाचक हो जायेगा. हाइाकोर्ट द्वारा 12 जनवरी में दिये गये एक आदेश में कॉलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराते हुए र्क्वाटर में रह रहे लागों को बिजल का कनेक्शन देने व उन से उपयोग की गयी बिजली की राशि वसूलने का आदेश करीब 20 वर्षों बाद पूरा होता दिख रहा है.
सामाजिक संगठनों के प्रयास ने दिखाया रंग
र्क्वाटरों में रह रहे लोगों को व्यक्तिगत कनेक्शन देने के लिए सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये प्रयास का अब रंग दिखने लगा है. वर्ष 1996 से इस मुद्दे को ले कर बिजली मंत्री व विभाग के वरीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाने वाले जयभारती सेवा समिति के सचिव विनय कुमार मिश्रा कहते हैं कि विभाग द्वारा कराये गये सर्वे कार्य से कॉलोनी के निवासियों में काफी खुशी है.
बिजली विभाग के वर्तमान में सभी अधिकारियों व कर्मियों को कर्तव्य निष्ठ बताते हुए, उन्होंने कहा कि डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसपी एमएस ढिल्लो, एसडीएम पंकज पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का भी सराहनीय प्रयास का देन है कि अब कॉलोनी के लोगों का सपना पूरा होगा. सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद महतो, धर्मेंद्र कुमार, बिट्टू महतो आदि ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे कार्य पूरा करने पर सराहना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >