''भूख, गरीबी के विरुद्ध लड़ती रहेगी भाकपा''

डेहरी : भाकपा सामाजिक व आर्थिक विषमता की लड़ाई लड़ती है. हर प्रकार के शोषण अत्याचार,भूख, गरीबी व बेकारी को समाप्त करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. उक्त बातें भाकपा के जिला मंत्री बृजमोहन सिंह ने बंगाली क्लब में रविवार को आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्ट की डालमियानगर शाखा के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही. […]

डेहरी : भाकपा सामाजिक व आर्थिक विषमता की लड़ाई लड़ती है. हर प्रकार के शोषण अत्याचार,भूख, गरीबी व बेकारी को समाप्त करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. उक्त बातें भाकपा के जिला मंत्री बृजमोहन सिंह ने बंगाली क्लब में रविवार को आयोजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्ट की डालमियानगर शाखा के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही.

सम्मेलन की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद सिंह ने की.सम्मेलन के दौरान शोकसभा आयोजित कर दिवंगत नेताओं व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी.सर्वसम्मति से विमलेश कुमार को शाखा सचिव व अभय कुमार को सहायक सचिव चुना गया. समापन भाषण शिवजी राय व धन्यवाद ज्ञापन रवि शेखर ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >