मतदाता सूची को लेकर बीडीओ ने की बैठक

अकोढ़ीगोला : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीडीओ सुशील कुमार ने बीएलओ की बैठक की. बैठक में एक अक्तूबर से शुरू होने वाला मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने बताया कि एक अक्तूबर से जनवरी 2017 तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जायेगा. इसमें नये मतदाताओं […]

अकोढ़ीगोला : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीडीओ सुशील कुमार ने बीएलओ की बैठक की. बैठक में एक अक्तूबर से शुरू होने वाला मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ ने बताया कि एक अक्तूबर से जनवरी 2017 तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जायेगा.
इसमें नये मतदाताओं का नाममतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही सूची में अंकित गलत नामों का सुधार किया जायेगा. एक व्यक्ति का नाम दो स्थानों पर मतदाता सूची में अंकित है. उसके लिए एक नाम को हटाने के लिए फाॅर्म भरा जायेगा. बीएलओ को ट्रेनर अजीत चौधरी, रंजन कुमार, किशोर कुमार व अमित कुमार ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर आगनबाड़ी सेविका, किसान सलाहकार, इंदिरा आवास सहायक, शिक्षक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >