एएसपी ने रोहतास थाने का किया निरीक्षण

थाने को जल्द ही एक और पुलिस जिप्सी मिलेगी राजपुर : रविवार को एएसपी सुशांत सरोज ने राजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया अब थाना में पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं रहेगी. जल्द ही थाने को एक और जिप्सी मिलेगी. इससे पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने मे सहूलियत होगी. […]

थाने को जल्द ही एक और पुलिस जिप्सी मिलेगी

राजपुर : रविवार को एएसपी सुशांत सरोज ने राजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया अब थाना में पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं रहेगी. जल्द ही थाने को एक और जिप्सी मिलेगी. इससे पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने मे सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस समेत पूरे जिले के पुलिस को दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर काफी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह को पीस कमेटी की बैठक से पूर्व असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध धारा 109, 110, 107 व 116 के तहत कारवाई करने का निर्देश दिया.
निरिक्षण के दौरान सारजेंट मेजर डीपी शर्मा ने सैप के जवानो व डीएपी के जवानों को तत्काल उनके सामने अपने-अपने हथियार का सफाई करने का निर्देश दिया. जिस पर जवानों ने उनके आंखों के सामने कारतूस समेत रायफल व अन्य साजो समान की सफाई की. बाद मे उन्होंने जवानों को महीने में कम से कम दो बार हर हाल में हथियार की सफाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान सैप जवानों ने साफ करनेवाला तेल विभाग से नहीं मिलने की शिकायत की. उन्होंने तत्काल शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग से तेल प्राप्त करने का जवानों को निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुअनि मैनेजर सिंह समेत जवानों से कहा कि आपको हथियार से पूरी तरह संतुष्ट रहना है कि इससे अपनी जान समेत आमजन की सुरक्षा के लिए आपकी तैयारी पक्की है. हरेक काम को सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >