गंदे पानी के बीच नौनिहालों का भविष्य

कोचस के वार्ड नौ में जलजमाव बना नासूर शहर का लिंक पथ टूटा, स्कूल का रास्ता हुआ बंद कोचस : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में ही निर्माणाधीन प्रखंड मुख्यालय, डीएवी स्कूल, आंगनबाडी केंद्र सहित राजकीय मध्य विद्यालय है. बावजूद इस मुहल्ले की मुख्य सड़क की मरम्मत व सफाई को लेकर नगर पंचायत […]

कोचस के वार्ड नौ में जलजमाव बना नासूर
शहर का लिंक पथ टूटा, स्कूल का रास्ता हुआ बंद
कोचस : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में ही निर्माणाधीन प्रखंड मुख्यालय, डीएवी स्कूल, आंगनबाडी केंद्र सहित राजकीय मध्य विद्यालय है. बावजूद इस मुहल्ले की मुख्य सड़क की मरम्मत व सफाई को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर नहीं है. जलजमाव इस वार्ड के लिए नासूर बन गया है.
दुर्भाग्य यह है कि मुहल्ले के विद्यालय परिसर में आठ महीने गंदा पानी जमा रहता है. गांव के पालतू जानवर दिन भर इसमें गोता लगाते रहते हैं. मुख्य पथ से जोड़ने वाली उत्तरी मध्य सड़क की सतह रिसाव व भारी वाहनों के परिचालन से जगह-जगह टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गयी है. और तो और यहां रह रहे लोग भी पशुओं को बांध सड़क का अतिक्रमण कर लिये हैं. नतीजतन गांव की आधी आबादी दक्षिणी छोर के मुख्य रास्ते से बाहर निकलते हैं. वार्ड में मुख्य नाली गली की स्थिति ठीक हैं. परंतु, लिंक गलियों की स्थिति ठीक नहीं हैं. इनमें आज भी कीचड़ का राज है. नगरवासी स्वयं सफाई नहीं करें तो यह इलाका गंदा ही रह जायेगा. डस्टबीन में डाले गये कचरों का उठाव समय से नहीं होता. इसके चलते उसमें से बदबू आने लगती है. हाल यह है कि यहां से लोगों का गुजरना दुभर है.
बीपीएल को नहीं मिलता राशन: वार्ड में रहने वाले कई बीपीएल परिवार राशन से वंचित हैं. 2011 की गणना में इन परिवारों के नाम सूची से हटा दिये गये हैं. स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन तो मिलता है, लेकिन स्कूल में जमा गंदा पानी के चलते उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. स्कूल के शौचालय का गंदा पानी भी इसी जगह जमा होता है. मुख्य रास्ते पर घुटना भर पानी जमा है. शिक्षक बगल के घरों से होकर स्कूल पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >