पिछले वर्ष मार्च में हुआ था अपहरण
मुफस्सिल थाने में दर्ज है मामला
सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के एक दंपत्ति अपनी बेटी की वापसी के लिए गुरुवार को समाहरणालय गेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे. गौरतलब है कि सात मार्च, 2015 को बसुहरा निवासी देव मूरत पासवान की बेटी खुशबू कुमारी गायब हो गयी थी. पिता ने मुफस्सिल थाने में अपहरण करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. 18 माह बीत गये आज तक लड़की पता नहीं लगा सका है. पिता ने कहा पुलिस गरीब व कमजोर समझ कर सहयोग नहीं कर रही है. आरोपित का मोबाइल नंबर व बात की गयी टेपिंग को सुनाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है़
अपहरण की बात सिरे से खारिज कर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. अगर प्रेम प्रसंग का मामला है भी तो मेरी बेटी कहा व किस के साथ यह पता लगा दीजिए. जबकि, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है. आरोपित को सामने लाया जाता है तो पिता ने पहचानने से इनकार कर दिया अब यह अपने भाई को ही घटना की जिम्मेदार बता रहा है. आखिर पुलिस किस दिशा में अनुसंधान करें.
