न हटा अतिक्रमण न ही बना बाजार

रेलवे पुल के नीचे बाजार बसाने की कार्रवाई अब तक अधूरी सासाराम (शहर) : शहर के करगहर मोड़ के समीप रेलवे पुल. लंबी रेल पुल के नीचे खाली स्थान को देख नगर पर्षद ने वहां शहर के फुटपाथियों को बसाने की योजना करीब छह माह पहले बनायी थी. सोच थी कि शहर के अन्य सड़कों […]

रेलवे पुल के नीचे बाजार बसाने की कार्रवाई अब तक अधूरी

सासाराम (शहर) : शहर के करगहर मोड़ के समीप रेलवे पुल. लंबी रेल पुल के नीचे खाली स्थान को देख नगर पर्षद ने वहां शहर के फुटपाथियों को बसाने की योजना करीब छह माह पहले बनायी थी. सोच थी कि शहर के अन्य सड़कों से फुटपाथियों के हटने से वह सड़कें चौड़ी हो जायेगी, जिससे जाम की समस्या दूर हो जायेगी. फुटपाथ खाली हो जायेगा. पैदल चलने वालों को फुटपाथ पर चलना आसान होगा. फुटपाथियों को स्थायी जगह मिलज जायेगी. इसके लिए नगर पर्षद ने बाजाप्त शहर के फुटपाथियों का सर्वे कराया था. करीब 2400 फुटपाथी चिह्नित किये गये थे. रेल पुल के नीचे सब्जी मार्केट का बोर्ड लगाया गया था. लेकिन, अब तक इस दिशा से कोई खास पहल होते नहीं दिख रही है. नतीजा फुटपाथी अपनी जगह कायम हैं और शहरवासी जाम की समस्या से भी जूझ रहे हैं.
रेल पुल की जमीन पड़ी खाली: सासाराम चौसा पथ पर रेलवे गुमटी कभी जाम का कारण बनती थी. कई वर्ष के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर रेल पुल का निर्माण हुआ. पुल निर्माण के बाद उसके नीचे की जमीन खाली पड़ गयी. कालांतर में कुछ लोगों ने वहां झोपड़ियां डाल ली. कुछ ने बाल बल्ली का व्यापार शुरू कर दिया. इधर, शहर में सड़कों पर जाम ने लेागों का जीना दूभर कर दिया. प्रशासन की नजर पुल की जमीन पर पड़ी व वहां बाजार बसाने का निर्णय हुआ.
फुटपाथियों का हुआ है सर्वे: शहर के विभिन्न सड़कों पर फेरी करने व फुटपाथ पर दुकान लगा जीवन यापन करनेवालों का नगर पर्षद ने सर्व कराया था. करीब 2400 फुटपाथियों का सर्वे किया गया है. सर्वे के बाद उन्हें पहचान पत्र निर्गत करने व जगह आवंटित करने की बात थी. लेकिन, अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है.
शहर के फुटपाथी नये बाजार में जाने का कर रहे इंतजार
सासाराम में सब्जी बाजार के लिए सुरक्षित जगह पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा.
बोले अधिकारी
फुटपाथियों को पुल के नीचे बसाने के लिए कार्य जारी है. सर्वे किया जा चुका है. जल्द ही बाजार स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी़
मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद, सासाराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >