शराब के साथ दो गिरफ्तार

सोन नदी पुल पर मंगलवार को वाहन चेिकंग के दौरान िमली शराब बाइक को भी िकया जब्त सासाराम (नगर) : डेहरी सोन नदी पुल पर मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 84 बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो व्यक्ति को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपितों से पूछताछ […]

सोन नदी पुल पर मंगलवार को वाहन चेिकंग के दौरान िमली शराब
बाइक को भी िकया जब्त
सासाराम (नगर) : डेहरी सोन नदी पुल पर मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 84 बोतल अंगरेजी शराब के साथ दो व्यक्ति को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि झारखंड से शराब लेकर नासरीगंज जा रहा था. ताकि, शराब को ऊंचे दामों पर बेच सके.
इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक सह सहायक उत्पाद आयुक्त रंजन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोन नदी पुल पर चेकिंग हो रही थी. उसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति उत्पाद टीम को देख भागना चाहे. तभी उन्हें पकड़ लिया गया. उनके बैग से 84 बोतल शराब बरामद किया गया. जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां निवासी धर्मदेव नट व मुन्ना गुप्ता उर्फ सुमेश बिहार में शराब बंदी के बाद झारखंड से शराब लोकर बरडीहा मोड़ स्थित बाजार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं.
आरोपितों ने बताया कि पांचवी बार शराब के खेप लेकर आ रहे थे. उत्पाद टीम में प्रकाश कुमार अवर निरीक्षक, सुरेश राम अवर निरीक्षक, चंद्रमणि अवर निरीक्षक, सैप के जवान व उत्पाद पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >