बिना सूचना के एजेंसी बदले जाने से आक्रोश

डेहरी : एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिये मोहिनी गैस एजेंसी से हटाने का मामला गरमाने लगा है. डालमियानगर के उपभोक्ताओं में इस बात काे लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि उनकी राय गैस एजेंसी या कंपनी के अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं ली गयी. डालमियानगर निवासी उपभोक्ता विशाल दूबे ने डिप्टी […]

डेहरी : एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिये मोहिनी गैस एजेंसी से हटाने का मामला गरमाने लगा है. डालमियानगर के उपभोक्ताओं में इस बात काे लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि उनकी राय गैस एजेंसी या कंपनी के अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं ली गयी. डालमियानगर निवासी उपभोक्ता विशाल दूबे ने डिप्टी जीएम एलपीजी बिहार झारखंड एके गुप्ता को पत्र लिख कर यहां के उपभोक्ताओं के अधिकार का हनन का आरोप अधिकारियों पर लगाया है. पत्र में कहा गया है कि मोहिनी गैस एजेंसी के करीब चार हजार उपभोक्ताओं की राय जाने बिना उन्हें किसी दूसरे एजेंसी के साथ टैग कर देना क्या न्याय संगत है. उन्होंने इसे तुगलकी आदेश बताते हुए इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की धमकी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >