औरंगाबाद से गायब हुई बोलेरो सासाराम में चालक समेत बरामद

सूर्यपुरा के घोड़नडीह निवासी मुकेश कुमार की है बोलेरो बुधवार की शाम जसोइया मोड़ गये थे सर्विसिंग कराने सासाराम (नगर) : औरंगाबाद के जसोइया मोड़ से बुधवार की शाम चालक सहित एक बोलेरो को अपराधी गायब कर दिये. गुरुवार की सुबह चालक व बोलेरो सासाराम के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद हो गया. […]

सूर्यपुरा के घोड़नडीह निवासी मुकेश कुमार की है बोलेरो
बुधवार की शाम जसोइया मोड़ गये थे सर्विसिंग कराने
सासाराम (नगर) : औरंगाबाद के जसोइया मोड़ से बुधवार की शाम चालक सहित एक बोलेरो को अपराधी गायब कर दिये. गुरुवार की सुबह चालक व बोलेरो सासाराम के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद हो गया.
जानकारी के अनुसार, जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़नडीह निवासी मुकेश कुमार (पिता बिंदेश्वरी सिंह बीआर26जे-2810) की सफेद कलर की बोलेरो को सर्विसिंग के लिये औरंगाबाद ले गये थे. सर्विसिंग के बाद लगभग साढ़े छह बजे जसोइया मोड़ स्थित दुकान पर नाश्ता करने के बाद ज्योंही अपनी गाड़ी के पास पहुंचे. एक युवक उससे डेहरी तक ले चलने का आग्रह करने लगा. भाड़ा के लालच में मुकेश उस युवक को बैठा लिये. तभी दो और युवक पहुंचे. उन लोगों ने भी डेहरी तक चलने की बात कह बैठ गये.
इसके बाद एक और युवक तीन युवकों को बैठाने का हवाला दे उसे भी ले चलने की आग्रह करने लगा. इसी तरह चार युवक बोलेरो में सवार हो गये. आगे मुकेश ने बताया कि लगभग आठ-10 किलोमीटर आगे जाने के बाद उसके सीट के पीछे बैठा युवक अचानक कनपट्टी पर पिस्टल सटा गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रूकते ही एक युवक चालक सीट पर बैठ गया और मुझे पीछे बिठा कर आंखों पर पट्टी बांध दिया. थोड़ी देर बाद मुझे जबरदस्ती पानी पिलाये जिससे मैं बेहोश हो गया. जब मुझे होश आया तो खुद को मैं सदर अस्पताल में पाया. पूरी तरह होश में आने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी़ मुकेश को बेहोश करने के बाद अपराधी गुरूवार की सुबह दरिगांव थाना क्षेत्र सासाराम ताराचंडी पथ पर घनकी जामुन के समीप सड़क किनारे फेंक दिये थे.
लोगों की सूचना पर पुलिस बेहोश्ी की हालत मे मकेश को सदर अस्पताल ले आयी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि होश में आने पर इसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. मुकेश ने बताया कि घटना के वक्त उसके गले में सोने की चेन, दो मोबाइल सोने की अंगूठी, पांच हजार नकद व घड़ी था. जिसे अपराधी ले भागे.
कैसे हुई बरामदगी
घटना की जानकारी होते ही एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर सभी थानाें को अलर्ट कर दिया गया. इसी बीच युवक के बरामदगी के एक घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि अमरा तालाब बाजार में एक सफेद कलर की बोलेरो खड़ी है. उस पर तीन युवक बैठे हैं. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार अमरा तालाब पहुंचे. पुलिस गाड़ी को देख युवक करवंदिया गुमटी की ओर वाहन ले कर तेजी से भागे. संयोग से गुमटी खुली थी.
अपराधी नहौना गांव की ओर मुड़ गये. पुलिस पांच सौ मीटर पीछे थी. पुलिस से घिरते देख नहौना बभन पुरवा मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर खेत के रास्ते तीनों अपराधी भाग निकले. थानाध्यक्ष दीनानाथ कुमार ने बताया कि बरामद गाड़ी को थाने लाया गया. सर्च करने पर रेडिमेड कपड़ा व साड़ी का गांठ गाड़ी से बरामद हुआ है. संभवतः कपड़े भी चोरी के होंगे. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया को अलर्ट किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >