जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल

सासाराम (नगर) : शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें तीन महिला घायल हो गयी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार करूप निवासी पवित्रा कुंवर व राज किशोर महतो के बीच जमीन के एक टुकड़े पर वर्षों से विवाद […]

सासाराम (नगर) : शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें तीन महिला घायल हो गयी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार करूप निवासी पवित्रा कुंवर व राज किशोर महतो के बीच जमीन के एक टुकड़े पर वर्षों से विवाद चल रहा है.
बुधवार की सुबह उक्त जमीन पर पवित्रा कुंवर अपने दो बेटियों के साथ रोपनी कर रही थी. तभी, दूसरे पक्ष के लोग मां बेटी के साथ मारपीट किये. इसमें पवित्रा कुंवर 50 वर्ष व इनकी बेटी ललीता देवी 30 वर्ष, ममता 28 वर्ष घायल हो गयी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घायलों के बयान पर राजकिशोर महतो, सुदामा महतो व सरोज महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >