बिहार : शौचालय बनाने हेतु मंगलसूत्र गिरवी रखने वाली महिला बनी ब्रांड एंबेसडर

सासाराम : सासाराम के बाराहखन्ना गांव की एक महिला ने घर में शौचालय बनाने के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी रख दिया जिसके बाद रोहतास जिला प्रशासन ने उसके प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान करते हुए उसे संपूर्ण स्वचछता कार्यक्रम का ब्रांड एंबैसडर बनाया है. स्थानीय पंचायत में करती है रसोईया का काम स्थानीय पंचायत […]

सासाराम : सासाराम के बाराहखन्ना गांव की एक महिला ने घर में शौचालय बनाने के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी रख दिया जिसके बाद रोहतास जिला प्रशासन ने उसके प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान करते हुए उसे संपूर्ण स्वचछता कार्यक्रम का ब्रांड एंबैसडर बनाया है.

स्थानीय पंचायत में करती है रसोईया का काम

स्थानीय पंचायत ने बताया कि एक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करते हुए फूलकुमारी पर्याप्त धनराशि नहीं जुटा पायी, दूसरा खेतिहर मजदूर होने के कारण उसके पति की आय भी मामूली है. पंचायत ने बताया कि उसने जरूरी धनराशि जुटाने के वास्ते मंगलसूत्र गिरवी रखने के समय परिवार के पुरुष सदस्यों के विरोध का डटकर मुकाबला किया.

जिला प्रशासन बनवायेगा शौचालय

रोहतास के जिलाधिकारी अनीमेश कुमार पराशर ने कहा कि बुधवार को मैं और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कुमारी के घर पर उसके पति और ससुर की उपस्थिति में निर्माण कार्य के उद्घाटन में हिस्सा लेंगे।” जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अन्य को प्रेरित करने के लिए इस महिला को संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम का ब्रांड एंबैसडर बनाया गया है.उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि यह शौचालय दस दिनों में बन जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >