सासाराम (नगर) : कचहरी के समीप 11 मार्च को बम विस्फोट के आरोपित विजय सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी. उक्त जानकारी एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दी. उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को बम विस्फोट में मारा गया. सचिन कुमार उर्फ गुड्डू व 11 मार्च की धरना का मुख्य आरोपित विजय दोनों रिस्तेदार हैं.11 मार्च को विजय अपनी बाइक की डिक्की में विस्फोटक रख कचहरी के समीप पहुंचा था.
बाइक र्स्टाट करने के दौरान विस्फोट में विजय घायल हुआ था. पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद 24 मार्च को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. विस्फोट के बाद जांच में उसके बाइक की डिक्की से नक्सली साहित्य, लेवी के लिए लिखा गया धमकी भरा दर्जनों पत्र बरामद किया गया था. ताजा घटनाक्रम की जांच में पुलिस को पता चला है कि 11 मार्च की घटना के बाद मृतक सचिन घायल विजय की तिमारदारी में लगा था.
जेल मे बंद विजय से सचिन मुलाकात करने जाता था. दोनों में रिस्तेदारी तो थी. जमीन विवाद को ले कर भारतीगंज निवासी सत्येंद्र सिंह से मारपीट के बाद विजय सिंह की गोला बाजार स्थित सचिन की दुकान की सुरक्षा के लिए अपने गुर्गे लगा रखे थे. रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ में बम विस्फोट की घटना का खुलासा होने की उम्मीद है.
