दीवार तोड़ कर चोरों ने उड़ाये नकदी व गहने

दिनारा : भानष ओपी के अकोढ़ा गांव में दीवार तोड़ कर चोरी का मामला प्रकाश में आया हैं. इस मामले में गृहस्वामी ने भानष ओपी थानें में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ भानष ओपी अवर निरीक्षक विजय कुमार ने बताया की पीड़िता अमरावती देवी ने आवेदन में बताया है कि रात में सपरिवार छत पर सो […]

दिनारा : भानष ओपी के अकोढ़ा गांव में दीवार तोड़ कर चोरी का मामला प्रकाश में आया हैं. इस मामले में गृहस्वामी ने भानष ओपी थानें में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ भानष ओपी अवर निरीक्षक विजय कुमार ने बताया की पीड़िता अमरावती देवी ने आवेदन में बताया है कि रात में सपरिवार छत पर सो रही थी़ सुबह जगने पर दीवार टूटा हुआ था व घर में रखा नकद 30 हजार रुपये, गहना, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात गायब थे. पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >