मोबाइल फोन पर रंगदारी मांगने में राजद जिलाध्यक्ष के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट

सासाराम (कोर्ट) : राजद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल पर सीजेएम कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है.सासाराम नगर थाना क्षेत्र के डिलियां निवासी होटल रोहित इंटरनेशनल के मालिक नरसिंह यादव ने राजद जिलाध्यक्ष पर 24 मई, 2015 को अपने मोबाइल पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज […]

सासाराम (कोर्ट) : राजद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल पर सीजेएम कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है.सासाराम नगर थाना क्षेत्र के डिलियां निवासी होटल रोहित इंटरनेशनल के मालिक नरसिंह यादव ने राजद जिलाध्यक्ष पर 24 मई, 2015 को अपने मोबाइल पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस द्वारा भादवि की धारा 504, 506 में आरोप पत्र समर्पित किया गया था. राजद जिलाध्यक्ष आठ जून, 2016 को सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर जमानत ले चुके हैं.जमानत के बाद दो तिथि से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे.
सीजेएम अली अहमद की अदालत द्वारा सोमवार को राजद जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल की जमानत खारिज करते हुए गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >