भाजपा का विवाद सतह पर

पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिलने का आरोप राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा बिक्रमगंज का विवाद बिक्रमगंज कार्यालय : काराकाट विधान सभा क्षेत्र में भाजपा का विवाद सतह पर आ गया है. पूर्व विधायक राजेश्वर राज व रोहतास जिला प्रभारी संजय सावरगी पर पार्टी नियमों का उल्लंघन कर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का आरोप […]

पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान नहीं मिलने का आरोप

राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा बिक्रमगंज का विवाद
बिक्रमगंज कार्यालय : काराकाट विधान सभा क्षेत्र में भाजपा का विवाद सतह पर आ गया है. पूर्व विधायक राजेश्वर राज व रोहतास जिला प्रभारी संजय सावरगी पर पार्टी नियमों का उल्लंघन कर मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का आरोप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश नेतृत्व को इसकी शिकायत की गयी है. भेजे गये पत्र में कहा गया है कि काराकाट विधान सभा क्षेत्र में संगठन के चुनाव में पार्टी के नियमों की अवहेलना की गयी है़
बिक्रमगंज, संझौली व काराकाट मंडल के अध्यक्ष पद पर जिन्हें चयनित किया गया है कि वे पहली बार पार्टी के सदस्यता ग्रहण किये हैं और उन लोगों की आयु निर्धारित आयु से भी अधिक है. पार्टी में पिछले तीन दशक से अधिक समय से लगातार सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गयी है.
संगठन के निर्माण में किसी भी पार्टी के वरीय कार्यकर्ताओं से परामर्श नहीं किया गया है. पार्टी के संजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष तिवारी, सिद्धनाथ सिंह, शंकर सिंह, विजय बहादूर सिंह, रामरहस्य चौधरी आदि मंडल अध्यक्ष के चुनाव को गलत बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >