हथियार का भय दिखा ट्रैक्टर ले भागे अपराधी

परसियां हाइस्कूल के पास एक घर में ट्रैक्टर के साथ रहे दो लाेगों को कर दिया बंद नोखा : धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसिरित गांव में मंगलवार की रात मोबाइल टावर के पास ट्रैक्टर पर सो रहे दो लोगों को हथियारों का भय दिख कर अपराधी ट्रैक्टर ले भागे. अपराधियों ने दोनों व्यक्तियों अनिल मिश्र […]

परसियां हाइस्कूल के पास एक घर में ट्रैक्टर के साथ रहे दो लाेगों को कर दिया बंद
नोखा : धर्मपुरा थाना क्षेत्र के सिसिरित गांव में मंगलवार की रात मोबाइल टावर के पास ट्रैक्टर पर सो रहे दो लोगों को हथियारों का भय दिख कर अपराधी ट्रैक्टर ले भागे. अपराधियों ने दोनों व्यक्तियों अनिल मिश्र व अवधेश मिश्र को परसियां उच्च विद्यालय के पास एक घर में बंद कर दिया़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अनिल मिश्रा ने ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें कुल छह अपराधी बताये जाते हैं. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार. ट्रैक्टर की चोरी हाेने के बाद उसका उद्भेदन नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इसमें पुलिस निष्क्रीयता व उसे गम्भिरता से न लेने के कारण किसान परेशान हैं. पिछले एक वर्ष में प्रखंड में यह पांचवीं चोरी है. इससे पहले वर्ष कठवतिया टोला से निहोरा पासवान, भवा डिहरी से शशि भूषण सिंह, नटवार थाना क्षेत्र के नेकराम टोला से, बस स्टैंड से संतोष पाठक की ट्रैक्टर को चालक सहित ले भागे. इसमें लालगंज के चालक की हत्या बक्सर में कर नाहर में फेंक दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >