चिलचिलाती धूप में परेशान रहे वोटर

चेनारी. चेनारी के किसी भी मतदान केंद्रों पर सरकार द्वारा टेंट की व्यवस्था नहीं होने यात्री सेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनभर लोग धूप में चिलचिलाती धूप में परेशान दिखे. सबसे अधिक परेशानी गीता घाट आश्रम के पास पहाड़ी क्षेत्र के 16 किलोमीटर दूरी से आये मतदाताओं की हुई. यहां न तो पानी […]

चेनारी. चेनारी के किसी भी मतदान केंद्रों पर सरकार द्वारा टेंट की व्यवस्था नहीं होने यात्री सेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनभर लोग धूप में चिलचिलाती धूप में परेशान दिखे. सबसे अधिक परेशानी गीता घाट आश्रम के पास पहाड़ी क्षेत्र के 16 किलोमीटर दूरी से आये मतदाताओं की हुई. यहां न तो पानी की व्यवस्था थी न ही बिजली की. इसके कारण अंधेरे में लोग वोट डाले. चिलचिलाती धूप से परेशान थे. खुढनु काला, बिलासपुर जराडी में वोटर दिनभर कतार मे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.
परवान चढ़ने लगा प्रचार
नासरीगंज : पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ नासरीगंज प्रखंड में प्रत्याशियों का प्रचार अभियान परवान चढ़ने लगा है. यहां कुल 12 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए नौ सौ से भी ज्यादा उम्मीदवार अपनी जीत का दावा करते हुए वोट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. खास कर इस मामले में मुखिया पद के उम्मीदवार कुछ ज्यादा ही गर्मजोशी दिखा रहे है. उम्मीदवार तमाम परेशानियों के बावजूद मतदाताओं से संपर्क बनाने के लिए नये-नये तरकीब ढूंढ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >