बिक्रमगंज (कार्यालय) : शिवपुर गांव में घर का ताला तोड़ चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ जमकर पिटायी की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस जख्मी चोर को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उसे सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है. रामपुजन सिंह का पूरा परिवार कहीं शादी समारोह में गया था. घर में ताला लगा था. देर रात रामपुजन सिंह के परिवार का कोई सदस्य घर आया,
तो घर का दरवाजा खुला देख हो हल्ला शुरू कर दिया. इससे ग्रामीण जमा हो गये और चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटायी की.
