गांवों में नहीं बनी नाली व गली

दिनारा प्रखंड की भड़सरा पंचायत के नौ गांवों में आज भी विकास की रोशनी नहीं पहुंची है. पंचायत के पंजरी, भैंसड़ा व बासुदेव डिहरी अरथू समेत कई गांवों में अब तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है. बिक्रमगंज (रोहतास) : वर्ष 2016-17 के वित्तीय बजट में केंद्र सरकार ने गांवों के विकास को प्राथमिकता […]

दिनारा प्रखंड की भड़सरा पंचायत के नौ गांवों में आज भी विकास की रोशनी नहीं पहुंची है. पंचायत के पंजरी, भैंसड़ा व बासुदेव डिहरी अरथू समेत कई गांवों में अब तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है.
बिक्रमगंज (रोहतास) : वर्ष 2016-17 के वित्तीय बजट में केंद्र सरकार ने गांवों के विकास को प्राथमिकता देते हुए विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने की पहल की है. इससे उत्साहित पंचायत चुनाव में गांवों की आबोहवा को बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है. सालाना 80 लाख रुपये की विकास राशि मिलने की संभावना है.
मुखिया उम्मीदवार मौका मिलने गांवों के विकास करने की बात कह रहे हैं. आजादी के बाद भी दलित आबादी वाले गांवों में विकास की रोशनी अब तक नहीं पहुंची है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस फरमान के बाद भी नहीं बदली इस मुहल्ले की सूरत. नीतीश कुमार ने सभी पंचायतों को अस्पष्ट निर्देश दिया था कि दलित टोले के सभी नालियों व गलियों का नवनिर्माण करना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >