एक सप्ताह से नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

बिक्रमगंज (कार्यालय) : शहर में स्थित राज इंटर प्राइजेज गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता गैस के लिए मारे मारे फिर रहे है.इनकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है. बताया जाता है कि […]

बिक्रमगंज (कार्यालय) : शहर में स्थित राज इंटर प्राइजेज गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता गैस के लिए मारे मारे फिर रहे है.इनकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है.
बताया जाता है कि राज इंटर प्राइजेज के संचालन को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण इंडेन ऑयल कंपनी ने राज इंटर प्राइजेज को गैस की आपूर्ति बंद कर दी है. इसके सभी उपभोक्ताओं को आर एन इंडेन गैस एजेंसी को स्थानांतरित कर दिया गया है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि आरएन इंडेन गैस एजेन्सी ट्रांसफर के नाम पर कम्पनी से गैस का उठाव शुरू कर दिया.
लेकिन, राज के उपभोक्तओं को गैस की आपूर्ति नहीं कर रही है. उपभोक्ता बताते हैं कि गैस के लिए जाने पर पहले होम डिलेवरी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात बतायी जाती है और एजेंसी के कार्यालय या गोदाम से गैस लेने की बात कही जाती है. एजेंसी का गोदाम शहर से बाहर पांच किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित है.
जहां से गैस का उठाव करना लोगों के बूते से बाहर बताया जाता है. उपभोक्ता बताते है कि इस संबंध में एसडीओ से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. एसडीओ बताते है कि अभी परीक्षा और पंचायत के चुनाव में व्यस्त हैं. इसके अलावा किसी अन्य कार्य करने का समय नहीं है. चुनाव बाद इस संबंध में छानबीन किया जायेगा. संपन्न परिवार के लोग आठ सौ से एक हजार रूपये तक देकर आरएन एजेंसी से गैस उठाव कर किसी तरह अपना काम निकाल रहे है. लेकिन, मध्यम वर्ग के लोगों को भोजन के लाले पड़ने लगे है.
इस संबंध में एसडीओ राजेश कुमार से पूछे जाने पर बताते है कि अभी तक हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है. गैस का वितरण पूर्व की तरह हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >