अगलगी से फर्नीचर की दुकान जल कर राख भूमिपूजन आज

फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू पीरो : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में तिलाठ मोड़ के समीप अवस्थित फर्नीचर की दुकान में बीति रात्रि अचानक आग लग जाने के कारण पूरी दुकान और दुकान में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर जल कर राख हो गये़ जानकारी के […]

फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू

पीरो : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में तिलाठ मोड़ के समीप अवस्थित फर्नीचर की दुकान में बीति रात्रि अचानक आग लग जाने के कारण पूरी दुकान और दुकान में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर जल कर राख हो गये़ जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात तिलाठ मोड़ के समीप अवस्थित पीरो गांव निवासी सत्यनारायण शर्मा की फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गयी़ आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया़,
लेकिन इसके पूर्व ही पूरी फर्नीचर की दुकान और दुकान में रखे तीन पलंग, लकड़ी की दर्जनों पटरिया, एक पंपिंग सेट और अन्य फर्नीचर जल कर राख हो गये़ पीड़ित दुकानदार का कहना है कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगा दी है़ इस मामले में पीड़ित दुकानदार की ओर से स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया है़ बात दे कि फर्नीचर की दुकान पूरी तरह बरबाद होने के कारण सत्य नारायण शर्मा को लाखों रुपये की क्षति हुई है और उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >