गिरफ्तार होंगे बक्सर के कई बकायेदार मिलर

डेहरी ऑन सोन : सरकारी धान की कुटाई कर चावल जमा नहीं करनेवाले मिलरों की अब खैर नहीं है. डीआइजी मोहम्मद रहमान ने एक करोड़ रुपये से अधिक बकायावाले मिलरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने मिलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का यह निर्देश गुरुवार को बक्सर जिले के एक करोड़ रुपये से […]

डेहरी ऑन सोन : सरकारी धान की कुटाई कर चावल जमा नहीं करनेवाले मिलरों की अब खैर नहीं है. डीआइजी मोहम्मद रहमान ने एक करोड़ रुपये से अधिक बकायावाले मिलरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने मिलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का यह निर्देश गुरुवार को बक्सर जिले के एक करोड़ रुपये से अधिक बकायावाले मिलरों के मामलों की समीक्षा के दौरान दिया.

समीक्षा के दौरान बक्सर के डीएसपी शैशव यादव व इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे. बक्सर जिले में अब तक कितने मिलरों पर इस मामले में एफआइआर हुई है, कितनी गिरफ्तारी हुई है, अनुसंधान कहां तक पहुंचा है आदि बिंदुओं की समीक्षा करने के बाद डीआइजी ने सभी केसों के अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे एक करोड़ रुपये से अधिक बकायावाले मिलरों की गिरफ्तारी शीघ्र करें. फरार मिलरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करें.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन मामलों में कोताही बरतनेवाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को बक्सर जिले के वैसे 12 मिलरों के मामलों की समीक्षा की गयी, जिन पर एक करोड़ या इससे अधिक सरकारी रुपये बकाया है. इसी कड़ी में रामनवमी के बाद कैमूर, भोजपुर व रोहतास जिलों के बकायेदार मिलरों के मामलों की समीक्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >