इंदिरा आवास का लक्ष्य जल्द करें पूरा : जिलाधिकारी

सासाराम : समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में विकास संबंधी बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों की समीक्षा की गयी व आवश्यक निर्देेश दिये गये. डीएम ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी संबंधित बीडीओ से ली […]

सासाराम : समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में विकास संबंधी बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों की समीक्षा की गयी व आवश्यक निर्देेश दिये गये. डीएम ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी संबंधित बीडीओ से ली गयी. बैठक में डीएम ने बीडीओ को इंदिरा आवास के लक्ष्य को पूर्ण करने की निर्देश दिया. यदि लक्ष्य को पूरा नहीं किया जाता है, तो कार्रवाई की जायेगी.
वहीं वर्ष 12-13 के 50 प्रतिशत से कम आवास पूर्ण करने पर प्रखंड के आवास सहायक व पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया. इसके अलावा प्रखंड में बुधवार व शनिवार को मद्य निषेध में जागरूकता लाने के लिए रैली निकालने, शौचालय निर्माण का प्रति दिन रिव्यू करने व पीएससी में उपलब्ध कराये गये दवा का बीडीओ द्वारा सत्यापन करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >