फिर चालू हो गया बालू घाट

प्रशासन की हरी झंडी मिलने से बालू उत्खनन का काम शुरू हो गया है. बालू उठाव के लिए सैकड़ों वाहन पहुंचने लगे हैं. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. ट्रैफिक व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रैफिक में दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन भी फंसे रह रहे हैं. डेहरी ऑन सोन : प्रशासन की […]

प्रशासन की हरी झंडी मिलने से बालू उत्खनन का काम शुरू हो गया है. बालू उठाव के लिए सैकड़ों वाहन पहुंचने लगे हैं. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. ट्रैफिक व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गया है. ट्रैफिक में दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन भी फंसे रह रहे हैं.
डेहरी ऑन सोन : प्रशासन की हरी झंडी मिलने के साथ ही बालू उत्खनन कार्य शुरू हो गया. सैकड़ों की संख्या में वाहन घाटों से बालू उठाव कर गंतवय की ओर निकलने लगे. अचानक वाहनों के बढ़ने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गयी है. इसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है.
ट्रैफिक में दोपहिया से ले कर छोटे चारपहिया वाहन घंटों फंसे रह रहे हैं. कल तक सुखी सड़कों पर एक बार फिर बालू लादे वाहनों के पानी टपकने से कीचड़ की स्थिति बनती जा रही है. मकराइन रेलवे ओवरब्रिज मरम्मती के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया है. इस पर भारी वाहन गुजर रहे हैं. इससे एक बार फिर पुल के अस्तित्व पर संकट खड़ हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या के निदान की गुहार लगायी है.
मकराइन से आयरकोठा तक परेशानी : बालू लदे ट्रकों की सबसे लंबी कतार मकराइन से आयरकोठा की ओर जानेवाली सड़क पर लगती है. इस रूट में बालू घाट भी है. दोनों अवस्था में ट्रकें खड़ी रहती हैं.
चाहे बालू लादने का क्रम हो या फिर बालू लाद कर किसी गंतव्य की ओर जाना हो. शहर से सटा हुआ ग्रामीण इलाका होने के कारण पड़ोसी गांव के लोग जाम की वजह से उन्हें शहर तक पहुंचने या शहर से गांव तक जाने के लिए दूसरी अन्य सड़कों का इस्तेमाल करना पड़ता है.
उठाया जायेगा ठोस कदम : अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने कहा कि बालू निकासी व ट्रांसपोर्टिंग के लिए जो नियम बनाये गये हैं. उसे तत्काल पालन कराने पर काम होगा. ग्रामीणों को व यातायात संचालन में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए भी ठोस कदम उठाये जायेंगे. वैसे पहले से ही निर्देश दिया हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >