डेहरी में पंच के लिए सर्वाधिक 98 नामांकन

मुखिया पद के लिए भी 30 ने किये नामांकन डेहरी ऑन सोन : नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को डेहरी प्रखंड में सर्वाधिक पंच पद के लिए 98 लोगों ने नामजदगी का परचा भरा. दूसरे स्थान पर वार्ड सदस्यों की संख्या रही. इसके लिए कुल 73 लोगों ने परचा दाखिल किया. मुखिया पद के लिए […]

मुखिया पद के लिए भी 30 ने किये नामांकन
डेहरी ऑन सोन : नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को डेहरी प्रखंड में सर्वाधिक पंच पद के लिए 98 लोगों ने नामजदगी का परचा भरा. दूसरे स्थान पर वार्ड सदस्यों की संख्या रही. इसके लिए कुल 73 लोगों ने परचा दाखिल किया. मुखिया पद के लिए 30 व पंचायत समिति सदस्य के लिए 24 परचे भरे गये.
सरपंच पद के लिए भी 14 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राम पुकार यादव ने बताया कि नामांकन का आज आखिरी दिन था. नामांकन पत्रों की जांच सात अप्रैल को की जायेगी. 29 मार्च से ही नामांकन प्रक्रिया चल रही थी. नौ अप्रैल तक नाम वापसी की तिथि निश्चित है और 18 मई को मतदान होगा.
मुखिया के लिए नामांकन करनेवालों में पहलेजा से माला देवी, बिंदा देवी, मधुबाला देवी, गंगौली से अजय कुमार सिंह, रणधीर कौशल, शोभा देवी, सोनापति देवी, भैसहां पंचायत से पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, पतपुरा से शिवकुमारी देवी, दरिहट से नीलम देवी, बबीता देवी, रिंकू देवी, ललिता देवी, चकन्हा से सुशीला देवी, ललिता देवी, भलुआड़ी पंचायत से भुवनेश्वर सिंह, प्रेम तिवारी, कामता प्रसाद सिंह, कौशल्या देवी, दहाउर से पूजा देवी, जमूहार से सावित्री देवी, मधु देवी, रिंकी देवी, सुमंता देवी, किरण देवी, मथूरी पंचायत से रवींद्र सिंह, पूनम देवी आदि ने नामांकन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >