अकबरपुर (रोहतास) : रोहतास थाना परिसर में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ने सरकार द्वारा एक अप्रैल से शराब बंदी का पालन करने के लिए लिये. एसआइ विनोद कुमार ने थाना परिसर में अपने सभी सहयोगियों के साथ यह शपथ लिया कि थानाअंतर्गत सभी समाज के लोगों के साथ शराब को न पीयेंगे और न ही पीने देंगे. इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार, उमाकांत यादव व शाबीर अली आदि शामिल थे.
शराबबंदी का सख्ती से पालन करें
डेहरी ऑन सोन (सदर). अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रसाद अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी सोमवार को किया. मासिक अपराध गोष्ठी में शामिल अनुमंडलक्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हए कहा कि शराब बंदी को सख्ती से लागू करें. शराब बंदी को ले कर थाना क्षेत्र में लोगों का जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही थाना क्षेत्र में क्राइम पर लगाम लगाने का निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षा इंस्पेक्टर आदि शामिल थे.
