गला तर करना मुश्किल

गरमी बढ़ने के साथ पानी की समस्या बढ़ने लगी है. पानी का लेयर कम होने के कारण अधिकतर चापाकलों ने पानी देना बंद कर दिया हैं. इससे निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. शहर के सामाजिक संगठनों ने भी अब तक कहीं प्याऊ नहीं लगाया है. सासाराम (सदर) : एका-एक तापमान […]

गरमी बढ़ने के साथ पानी की समस्या बढ़ने लगी है. पानी का लेयर कम होने के कारण अधिकतर चापाकलों ने पानी देना बंद कर दिया हैं. इससे निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. शहर के सामाजिक संगठनों ने भी अब तक कहीं प्याऊ नहीं लगाया है.
सासाराम (सदर) : एका-एक तापमान बढ़ने से शहर में इन दिनों पेयजल की समस्या गहराने लगी है. शुद्ध पेयजल के लिए लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्र से शहर में खरीदारी करने या अन्य कामों से आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है. गरमी बढ़ने के कारण पानी कालेयर भी कम हो जाने से शहर में लगे अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं. खराब चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. शहर में अब तक किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गयी है.
इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पिछले वर्ष अधिक गरमी पड़ने के दौरान स्थानीय प्रशासन व कई सामाजिक संगठनों ने शहर के सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, पोस्टऑफिस चौक के समीप प्याऊ की व्यवस्था करायी थी. लेकिन, अब तक न तो किसी सामाजिक संगठन द्वारा हीप्याऊ की व्यवस्था की गयी और न ही प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाया गया. तीखी धूप व गरमी के कारण लोग होटलों व सड़क के किनारेकिये गये नीबू पानी की दुकान का सहारा लेते हैं. इससे लोगों को पानी के लिए पांच रुपये का भुगतान करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >