कभी भी हो सकता है हादसा
डेहरी ऑन सोन : शहर के बीच बाजार में स्थित तान मार्केट के सामने मुख्य सड़क के किनारे पीपल का पेड़ के झुकने से भगदड़ मच गयी. पेड़ के आसपास सड़क किनारे दुकान लगाये लोग सामान छोड़ भागने लगे. पुरानी जीटी रोड पर कुछ समय के लिये उक्त स्थल पर यातायात बंद सा हो गया. पेड़ के झुकने से बगल के मकान में रहनेवाले लोगों के बीच भी भय व्याप्त हो गया. आधे से अधिक झके उक्त पेड़ के संबंध में व्यावसायियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गयी. परंतु, खबर लिखे जाने के समय तक वन विभाग के कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा था.
व्यवसायियों का कहना है कि आधे झूके उक्त पेड़ के कभी भी पूरी तरह गिरने के बाद वहां कोई हादसा हो सकता है.व्यवसायी अनिल कुमार कहते हैं कि वर्षों से खड़ा उक्त पेड़ आज दिन में करीब एक बजे अचानक झुकने लगा. पेड़ को झुकता देख वहां आस पास रहे लोग भागने लगे.किसी अन्होनी घटना के घटने की आशंका में लोग चिल्लाने लगे और सड़क से आने जानेवालों को दूर से ही रोकने लगे.
