रेलवे बोर्ड के वाणिज्य यातायात निदेशक ने जारी किया पत्र
सासाराम : शहर के सामाजिक काय्रकर्ता व अधिवक्ता मनीष कुमार सिन्हा को पूर्व मध्य रेलवे की जेडआरसीसी के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपना प्रतिनिधि सदस्य बनाया है. रेल बोर्ड के वाणिज्य यातायात निदेशक डाॅ एसके अहिरवार ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल को पत्र लिख कर इस आशय की सूचना दी है.
पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने दूरभाष पर बताया कि श्री सिन्हा को पांचवीं बार जेडआरसीसी का मेंबर बनाया गया है.रेलमंत्री के इस मनोनयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह व स्थानीय विधायक मोहम्मद इलियास हुसैन ने इसके लिए रेलमंत्री को बधाई दिया है.
साथ ही उन्होंने उम्मीद जताया है कि क्षेत्रीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा कर लोगों से संबंधित रेल की समस्या से निजात दिलाने का सफल कार्य करेंगे.
रेलमंत्री व श्री सिन्हा को बधाई देने वालों में वरिष्ट नागरिक संघ के एमएमपी सिन्हा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदीप पांडेय विजय कुमार मंडल, अनिल सिंह यादव, आभा सिंह, आदिल खलीफा दिनेश प्रसाद, पार्षद चिकु लाल तपेश्वर यादव, दिनेश सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद, खुर्शीद अनवर उर्फ छोटन खान, बबल कश्यप, संतोष तिवारी आदि प्रमुख हैं.
