बिक्रमगंज (रोहतास) : अनुमंडल कार्यालय में जिला पर्षद के नामांकन के अंतिम दिन दावथ से छह व काराकाट से आठ नामांकन दर्ज किये गये. इसमें दावथ से बिमल देवी, टुसिया देवी, संजू देवी, रश्मि सिंह व आकांक्षा कुमारी शामिल है. काराकाट 22 से अजय सिंह व शंभु सिंह, काराकाट 23 से रमेंद्र नारायण सिंह, शारदानंद सिंह, मनोज तिवारी व वंदना तिवारी शामिल हैं.काराकाट 24 से वीर भगत सिंह व रीता सिंह शामिल हैं.
नौ सीटों पर नामांकन समाप्त: अनुमंडल के अंतर्गत जिला पर्षद के नौ सीटों पर नामांकन का काम शुक्रवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन तक काराकाट 22 से 11, काराकाट 23 से 12 व काराकाट 24 से नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया. वहीं, दिनारा तीन से 17, दिनारा चार से 24 व दिनारा पांच से 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. राजपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27 से 12, दावथ निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से 13, सूर्यपुरा निर्वाचन क्षेत्र संख्या दो से आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराया है.
