गरमा फसल से पाएं लाभ

किसानों को मिला रबी फसलों का प्रशिक्षण फसलों के बचाव, उत्पादन वृद्धि व मुनाफ को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने दी राय डेहरी ऑन सोन : सेन कमांड क्षेत्र विकास एजेंसी के डेहरी प्रमंडल कार्यालय में शुक्रवार को रबी किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर वरीय वैज्ञानिक व कृषि विज्ञान केंद्र औरंगाबाद के […]

किसानों को मिला रबी फसलों का प्रशिक्षण

फसलों के बचाव, उत्पादन वृद्धि व मुनाफ को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने दी राय

डेहरी ऑन सोन : सेन कमांड क्षेत्र विकास एजेंसी के डेहरी प्रमंडल कार्यालय में शुक्रवार को रबी किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर वरीय वैज्ञानिक व कृषि विज्ञान केंद्र औरंगाबाद के प्रधान डाॅ नित्यानंद व वैज्ञानिक रवि रंजन कुमार ने किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये रबी फसलों की सुरक्षा गुणवत्तापूर्ण व लाभकारी खेती के बारे में जानकारी दिया.

किसानों से उन्होंने अपील किया कि रोहतास, औरंगाबाद व कैमूर आदि जिलों में गरमा फसलों की लाभकारी खेती करें, क्योंकि परती जमीन छोड़ देने से किसानों का ही नुकसान ज्यादा है. पौधों में पीलापन सफेद रस चूसने वाली मक्खी के वायरस से फैलता है. इसका एक मात्र समाधान पौधों को खेत से निकाल कर जला देना है. उन्होंने कहा कि इमिडाक्लोप्रेड नामक दवा का समुचित मात्रा में छिड़काव करना चाहिए.

इससे थोड़ी राहत मिलेगी. बताया कि सिंचाई के साधन वाले इलाके में तील की खेती कर लाभ कमा सकते हैं. इसके पौधे को नीलगाय भी नहीं खाती है. मौके पर सोन कमांड क्षेत्र विकास एजेंसी के कार्यपालक अभियंता वृंदा प्रसाद कनीय अभियंता संतोष कुमार तांती तरुण कुमार साह ने भी विभागीय सहयोग की बात कहीं. मौके पर किसान वैद्यनाथ सिंह वशिष्ठ सिंह, गुलाम अंसारी, विजय शंकर सिंह, शिव बिहारी सिंह आदि ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >