चुनावी रंग में डूबे लोग

नोखा (रोहतास) : अब पंचायत चुनाव में उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों की आहट तेज हो गयी है कुल छह पदों पर होने वाले चुनाव में गांव टोलों में चहल कदमी बढ़ गयी है. चाय पान की दुकानों में कौन किस पद का उम्मीदवार होगा, किसका वोट है, किसका नहीं, कौन-कौन किस पद के लिए चुनाव […]

नोखा (रोहतास) : अब पंचायत चुनाव में उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों की आहट तेज हो गयी है कुल छह पदों पर होने वाले चुनाव में गांव टोलों में चहल कदमी बढ़ गयी है. चाय पान की दुकानों में कौन किस पद का उम्मीदवार होगा, किसका वोट है, किसका नहीं, कौन-कौन किस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं की चर्चा हो रही है. प्रखड में कुल 14 पंचायतों में मुखिया संरपच का 14, पंचायत समिति सदस्य का 20 पद, वार्ड पंच के लिए दो सौ पद व जिला पार्षद के लिए दो पद है.
इसमें दो सौ मतदान केंद्रों पर कुल पुरुष 55047 व महिला 46945, कुल एक लाख 19 हजार 992 मतदाता 14 मई को अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे. नांमाकन का काम 28 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा. नामांकन प्रत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी व वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण सात को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >