जीटी रोड पर लगाया जाम

काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क पार करने के दौरान कार से धक्का लगने से मौत हो गयी. घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. इसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया. लोगों ने कार चालक को भी पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. मृतक के […]

काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क पार करने के दौरान कार से धक्का लगने से मौत हो गयी. घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया. इसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया. लोगों ने कार चालक को भी पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया गया.
सासाराम(रोहतास) : चेनारी थाना क्षेत्र के सरैयां गांव के पास शनिवार को एनएच दो पर कार की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित युवकों ने चार घंटे तक एनएच-टू को जाम कर दिया. इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने व मदद करने की घोषणा के बाद ही जाम हटाया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सबराबाद निवासी राम बचन बिंद का बेटा त्रिलोकी बिंद सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान कार की चपेट में आ गया.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया. बाद में पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को बूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, फोर लेन को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे बीडीओ राजेश कुमार, थाना प्रभारी संजीत कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. इसके बाद ही वाहनों का आना-जाना शुरू हो सका.
बीडीओ ने तत्काल मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि से तीन हजार रुपये दिया व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपये आपदा प्रबंधक से चार लाख रुपये पोस्टमार्टम के बाद दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं, उसके पत्नी कंचन देवी को चार सौ रुपये प्रतिमाह इंदिरा गांधी विधवा पेंशन देने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >