नोखा (रोहतास) : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर यदुटोला पेट्रौल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. शुक्रवार की रात में नोखा पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करे रहे युवक को वाहन ने रौंद दिया. इसमें यदुटोला के पास छेदी टोला निवासी सिंहासन चैधरी के बेटा धर्मेंद्र चैधरी (25) की मौत हो गयी.
रात में गाड़ी की कोई पहचान नहीं पायी.आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे को जाम कर बवाल काटा. कुछ घंटे बाद बीडीओ शशांक शुभांकर ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटाया.
