पत्रकार पर हमला करनेवालों को शीघ्र करें गिरफ्तार

सासारा‍म/डेहरी : सासाराम के विभिन्न समाजसेवियों ने पत्रकार के घर हमले की कड़ी निंदा की है. समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने सासाराम के पत्रकार अनुराग शरण के घर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग […]

सासारा‍म/डेहरी : सासाराम के विभिन्न समाजसेवियों ने पत्रकार के घर हमले की कड़ी निंदा की है. समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने सासाराम के पत्रकार अनुराग शरण के घर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. उधर, काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने पत्रकार के घर पर असमजिक तत्वो द्वारा किये गये हमले व मारपीट की घटना के बाद उक्त स्थल पर नहीं पहुंचने वाले थानाध्यक्ष को सरकार से हटाने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन नहीं रहा, जंगलराज कायम हो गया है. अगर घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन चलाया जायेगा.
उधर, भाजपा की एक बैठक जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय की अध्यक्षता में इस घटना की निंदा की गयी. निंदा करनेवालो में अरुण चौबे, हरेंद्र चंद्रवंशी, गीता देवी, मालती देवी, मंगलानंद पाठक, राजेंद्र पासवान, नथुनी राम, शशि प्रसाद, अशोक गुप्ता, सोनु सोनी, ललिता देवी, नागमणि,
डेहरी प्रतिनिधि के अनुसार, पत्रकारों के घरों पर हमला व फिरयाद लेकर थाने पर जाने वाले पत्रकारों की बातें सुनने तक की समय नहीं निकाल पाने वाले पुलिस के पदाधिकारी की कर्तव्य निष्ठा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है. उक्त बातें मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ओझा ने कहीं.
उन्होंने कहा कि पत्रकार अनुराग शरण के घर हमले की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है. अनुमंडल विधि संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय, जय भारती सेवा समिति के सचिव विनय बाबा, जनता जागृति मंचके अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता बैरिष्ठर सिंह, हिमांशु फांउडेंशन के सचिव रवि शेशर, राजद विधिज्ञ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिन्हा, राजद के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह यादव, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा, समाजसेवी सानु सिंह, काराकाट के सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह आदि ने उक्त घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >