तालाब से युवक का शव बरामद

सासाराम (ग्रामीण) : नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज स्थित एक तालाब से मंगलवार को पुलिस ने रहस्यमय स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक शहर के महदीगंज मुहल्ला निवासी सुरेंद्र पासवान था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से हुई मौत प्रतीत होता है. शव को […]

सासाराम (ग्रामीण) : नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज स्थित एक तालाब से मंगलवार को पुलिस ने रहस्यमय स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक शहर के महदीगंज मुहल्ला निवासी सुरेंद्र पासवान था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से हुई मौत प्रतीत होता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक नशे की हालत में हो सकता है. ऐसी स्थिति में तालाब के किनारे शौच के लिए गया होगा व तालाब में गिर गया. इससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >