हत्या के आरोपितों के घर हुई कुर्की-जब्ती

करगहर (रोहतास) : बभनी गांव में गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपित कामेश्वर चौबे व राजेश्वर चौबे के घर कुर्की-जब्ती की. इस दौरान घर में रखे पलंग, चांदी व आरा मशीन सहित कई सामान ट्रैक्टर पर लाद कर थाने ले गये. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बभनी गांव में करीब आठ माह […]

करगहर (रोहतास) : बभनी गांव में गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपित कामेश्वर चौबे व राजेश्वर चौबे के घर कुर्की-जब्ती की. इस दौरान घर में रखे पलंग, चांदी व आरा मशीन सहित कई सामान ट्रैक्टर पर लाद कर थाने ले गये. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बभनी गांव में करीब आठ माह पूर्व संतोष तिवारी नामक युवक की लाठी व रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी.

इस मामले में गांव के ही रमेश तिवारी, पप्पू तिवारी, मुन्ना तिवारी, कामेश्वर चौबे व राजेश्वर चौबे को प्राथमिक आरोपित बनाये गये थे. इनमें कामेश्वर चौबे व राजेश्वर चौबे फरार थे. उनके खिलाफ न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का वारंट निर्गत किया था. इसके आलोक में शंभु सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >