अवैध खनन किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं : डीएम

लगातार अभियान चला कर की जायेगी कार्रवाई सासाराम (ग्रामीण) : अवैध खनन किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जा सकती है. जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसके लिए प्रशासन ने विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है. ये बातें जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में खान प्रतिबंधित […]

लगातार अभियान चला कर की जायेगी कार्रवाई
सासाराम (ग्रामीण) : अवैध खनन किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जा सकती है. जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसके लिए प्रशासन ने विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है.
ये बातें जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में खान प्रतिबंधित किये जाने के बाद खनन की शिकायत मिल रही है. इस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए एक कमेटी का भी बनायी गयी है, ताकि अवैध खनन को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि अवैध खनन की शिकायत रात में मिलती है. लेकिन, प्रशासन द्वारा जो रणनीति बनायी गयी है, उस रणनीति के तहत अवैध खनन पर 24 घंटे नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि हाल में ही अवैध खनन के विरुद्ध चलाये गये अभियान के दौरान 124 क्रशरों को ध्वस्त किया गया था व जिले के सभी थानाध्यक्षों को भी पुलिस अधीक्षक के माध्यम से अवैध खनन व पत्थर लदे वाहनों पर नजर रखने के निर्देश दिया गया हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार की संपत्ति के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि हर हाल में अवैध खनन रोका जायेगा व अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >