दूषित पानी पीने को मजबूर

बिक्रमगंज( रोहतास) : नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से बनी जल मीनार आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. वर्षों पुराने पाइप पानी का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं है. इसके कारण कई जगहों पर अक्सर पाइप टूटता रहता है. इससे न सिर्फ […]

बिक्रमगंज( रोहतास) : नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से बनी जल मीनार आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. वर्षों पुराने पाइप पानी का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं है.
इसके कारण कई जगहों पर अक्सर पाइप टूटता रहता है. इससे न सिर्फ पानी दूषित होता है, बल्कि भारी क्षति भी पहुंचाती है. नगर के काव नदी पुल के पास तो, अक्सर ही यह नजारा दिखायी देता है. सबसे भयंकर नजारा थाना चौक के सटे पुल के पास का है, जहां पाइप से निकलते तेज पानी के बहाव से पुल का एक किनारा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे कभी भी कोई दुर्घटनाएं हो सकती है. धनगाई काली मंदिर के पास नव निर्मित सड़क को काट कर क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक किया गया.
लकड़ी पुल, सब्जी मंडी व आरा रोड आदि दर्जन जगहों पर पाइप अक्सर रिसने लगता है. इससे आसपास के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो जो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >