14 घंटों के बाद सामान्य हुआ ट्रेनों का आना-जाना

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार की देर शाम करवंदिया रेलवे स्टेशन के निकट सीता बिगहा रेल गुमटी के पास दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के मलबे को किनारा कर 14 घंटों बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य करा दिया गया. इस बाबत करवंदिया स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे के […]

सासाराम (ग्रामीण) : गया-मुगलसराय रेलखंड पर सोमवार की देर शाम करवंदिया रेलवे स्टेशन के निकट सीता बिगहा रेल गुमटी के पास दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के मलबे को किनारा कर 14 घंटों बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य करा दिया गया. इस बाबत करवंदिया स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे के आसपास मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हो गयी थीं.
उन्होंने बताया कि इंजन के बाद 20 बोगियों को छोड़कर 10 बोगी पटरी से नीचे उतर गयी थी.
हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी. दुर्घटना के बाद शेष बोगियों को डेहरी की ओर वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद रवाना किया गया था. स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि वरीय अधिकारियों ने आने के बाद रात भर काम चला. इसके बाद परिचालन सामान्य हो गया. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वरीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >