किसानों ने नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : स्थानीय परिसदन में बासमती धान किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार से मिल कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पांच सौ किसानों का बासमती धान चार व्यापारी राजेंद्र चौधरी, मिताली गुप्ता, कौशिक गुप्ता व उपेंद्र कुमार द्वारा खरीदा गया और […]

सासाराम (रोहतास) : स्थानीय परिसदन में बासमती धान किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ प्रेम कुमार से मिल कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पांच सौ किसानों का बासमती धान चार व्यापारी राजेंद्र चौधरी, मिताली गुप्ता, कौशिक गुप्ता व उपेंद्र कुमार द्वारा खरीदा गया और किसानों को नगद पैसे की जगह चेक दिया.
किसानों का लगभग चार करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गये. किसानों द्वारा सामूहिक एफआइआर शिवसागर थाने में किया गया. लेकिन, पांच माह बीत जाने के बाद भी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इस मौके पर किसान विद्या शंकर सिंह, नीतेश कुमार, रामाश्रय सिंह, गिरजेश राय व कामेश्वर राय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >