चुनाव में लगे वाहनों के मालिकों को भुगतान जल्द

सासाराम (ग्रामीण) : विधानसभा चुनाव के दौरान वाहन कोषांग द्वारा अधिग्रहण किये गये वाहनों के मालिकों को भुगतान करने की दिशा में जिला प्रशासन जुट गया है. तीन दिनों के भीतर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. वाहन कोषांग के प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी जय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भुगतान के लिए […]

सासाराम (ग्रामीण) : विधानसभा चुनाव के दौरान वाहन कोषांग द्वारा अधिग्रहण किये गये वाहनों के मालिकों को भुगतान करने की दिशा में जिला प्रशासन जुट गया है. तीन दिनों के भीतर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. वाहन कोषांग के प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी जय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भुगतान के लिए बैंक अकाउंट खोल दिये गये हैं. रुपये भी संबंधित विभाग द्वारा रिलीज की जा रही है.
उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि तीन दिनों के अंदर चुनाव में लगाये गये वाहनों के मालिकों को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, विभाग ने चेक भी निर्गत कर दिया है, जिसे बैंक में डाला गया है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए लगभग ढाई हजार वाहनों को जब्त किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >