पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोग रहे परेशान

सासाराम (ग्रामीण) : बिजली के 33 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त करने के कारण गुरुवार को पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही. इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई. कई संस्थानों में घंटों कामकाज बाधित रहा. उपभोक्ता डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने […]

सासाराम (ग्रामीण) : बिजली के 33 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त करने के कारण गुरुवार को पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही. इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई. कई संस्थानों में घंटों कामकाज बाधित रहा. उपभोक्ता डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप करने से पहले इसकी सूचना आम लोगों को दी जानी चाहिए.
इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली तार में मेंटेनेंस कार्य के कारण दिन के 10 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इसके कारण शहरी फीडर के अलावा दूर संचार केंद्र व शिवसागर फीडर की आपूर्ति ठप बंद रही, जिसे अब बहाल कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >