सौ बोरे चावल व ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार

आरोपित डीलर फरार सासाराम (ग्रामीण) : कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे जनवितरण प्रणाली के सौ बोरे चावल के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि जयपुर गांव के डीलर लक्ष्मण राम द्वारा ट्रैक्टर पर एक सौ बोरे चावल लाद कर थाना […]

आरोपित डीलर फरार
सासाराम (ग्रामीण) : कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे जनवितरण प्रणाली के सौ बोरे चावल के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि जयपुर गांव के डीलर लक्ष्मण राम द्वारा ट्रैक्टर पर एक सौ बोरे चावल लाद कर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में कालाबाजारी के लिए ले जा जा रहे थे.
तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व सीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि डुमरिया निवासी ट्रैक्टर मालिक सह चालक सुनील सिंह को गिरफ्तार भी किया गया है.
उन्होंने बताया कि डीलर जयपुर का निवासी है, जिसकी दुकान कौपा डीह में स्थित है. उक्त दुकान पर चावल ले जाने के बजाय कालाबाजारी के लिए डुमरिया ले गया था कि इसकी भनक पुलिस और सीओ को लग गयी. आरोपित डीलर लक्ष्मण राम अभी फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी सीओ के आवेदन पर दर्ज की जा रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हो पाया है. लेकिन, जब्त चावल को ट्रैक्टर समेत थाने में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >