चार साल से स्वास्थ्यकर्मियों के इंतजार में एपीएचसी

शिवसागर (रोहतास) : अकोढ़ा उप स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों का इंतजार कर रहा है. चार वर्ष पहले अकोढ़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी)की बिल्डिंग बनायी गयी. लेकिन, बिल्डिंग बनने के बाद आज तक इस उप स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी नहीं आये. लोगों को इलाज के लिये 13 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय […]

शिवसागर (रोहतास) : अकोढ़ा उप स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों का इंतजार कर रहा है. चार वर्ष पहले अकोढ़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी)की बिल्डिंग बनायी गयी. लेकिन, बिल्डिंग बनने के बाद आज तक इस उप स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी नहीं आये. लोगों को इलाज के लिये 13 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ता है.
रात में किसी को बीमार पड़ने पर ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराना पड़ता है. गांव के सिरेंद्र नट ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बनने के बाद चालू नहीं हुआ. तब से आज तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं आये.
बिल्डिंग भी जर्जर हो गयी है. असामाजिक तत्वों द्वारा भवन की खिड़की व दरवाजे को क्षति कर दिया गया है. गांव के ही संजय सिंह, रामजी राम व राजकुमार पासी आदि ने बताया कि इसकी सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य पदाधिकारी यसवंत सिंह को दी गयी. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी. इस संबंध में सिलारी पंचायत के मुखिया अमित राय ने बताया कि कई बार डॉक्टरों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगायी गयी. लेकिन, फायदा नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >