एनडीए की हार ही मेरी जीत : शिवशंकर

सासाराम (कार्यालय). करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए को हराना ही उनका मकसद था. साथ ही उन्होंने दावा किया कि रोहतास व कैमूर के सभी 11 सीटें एनडीए हार रही है. इस तरह से वे बिना रिजल्ट के ही अपने आप को विजयी मान रहे हैं. क्योंकि, इस […]

सासाराम (कार्यालय). करगहर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए को हराना ही उनका मकसद था. साथ ही उन्होंने दावा किया कि रोहतास व कैमूर के सभी 11 सीटें एनडीए हार रही है. इस तरह से वे बिना रिजल्ट के ही अपने आप को विजयी मान रहे हैं. क्योंकि, इस चुनाव में उनकी जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण एनडीए की हार है. अगले चरण के चुनाव में वे एनडीए के प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने जायेंगे. तरारी के लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय जो कि सुनील पांडेय की पत्नी हैं, उनके अलावा जगदीशपुर, डुमरांव व बक्सर में इनके प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >