बस स्टैंड भी दिन भर रहा सुनसान

सासाराम (ग्रामीण) :चुनाव के दौरान सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली गाडि़यों पर विराम लग गयी.यहीं नहीं यात्री भी घरों से नहीं निकले.जिसके कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा. सड़कों पर गाड़ियों कीरफ्तार भी धीमी पड़ गयी. कुछ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. मालूम हो कि चुनाव को लेकर अन्य प्रदेशों […]

सासाराम (ग्रामीण) :चुनाव के दौरान सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली गाडि़यों पर विराम लग गयी.यहीं नहीं यात्री भी घरों से नहीं निकले.जिसके कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा.
सड़कों पर गाड़ियों कीरफ्तार भी धीमी पड़ गयी. कुछ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. मालूम हो कि चुनाव को लेकर अन्य प्रदेशों में रोजगार कीतलाश में गये मतदाता वोटिंग के लिए अपने घरों पर गये हैं. लेकिन, उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. यहीं
नहीं, बाइक सहित अन्य गाड़ियों की सघन तलाशी होने के कारण वाहन के भी उपयोग से परहेज किये. ऐसी स्थिति में यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वदुकानदारों की मानें तो चुनाव के दिन लाखों रुपये व्यवसाय का नुकसानहुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >